Present Indefinite Tense – Rules, Examples, And Exercise

0
219

पहचान:

यदि वाक्य के अंत में ता, ती, ते के साथ ‘है, हूँ, हो, हैं’ आये तो ऐसे वाक्यों में Present Indefinite Tense होता है। Present Indefinite Tense को हिंदी में सामान्य वर्तमान काल कहते है।

Present Indefinite Tense-Positive Rules

  • ता, ती, ते वाली क्रियाओं के साथ ‘है, हूँ, हो, हैं’ का अनुवाद नहीं करते हैं।
  • एकवचन कर्ता के साथ क्रिया में s या es लगा दिया जाता है।
  • बहुवचन कर्ता के साथ क्रिया वैसी की वैसी अर्थात Ist form में रख देते हैं तथा I, We, You, They कर्ता के साथ क्रिया Ist form में आती है।

Examples:

The boy runs.लड़का दौड़ता है।
The bird sings.चिड़िया गाती है।
He goes.वह जाता है।
Sita writes a letter.सीता एक पत्र लिखती है।
Students read.विद्यार्थी पढ़ते हैं।
teachers teach.अध्यापक पढ़ाते हैं।
I play football.मैं फुटबाल खेलता हूँ।
You talk to me.तुम मुझसे बाते करते हो।

Exercise:

1. लड़की रोती है। 2. शेर जंगल में रहता है। 3. सूर्य पश्चिम में छिपता है। 4. मेरा भाई पत्र लिखता है। 5. संदीप अपने गांव जाता है। 6. वे बस से स्कूल जाते हैं। 7. तुम स्कूल जाते हो। 8. विद्यार्थी मैदान में खेलते हैं। 9. लड़कियाँ गुड़ियों से खेलती हैं। 10. संदीप और आकाश एक लेख लिखते हैं।

Present Indefinite Tense-Negative Rules

पहचान:

  • यदि ‘ता है, ते हैं, ती हैं’ वाली क्रियाओं के साथ ‘नहीं’ आता है तो ये वाक्य Present Indefinite Tense के Negative वाक्य हैं।
  • कर्ता एकवचन के साथ क्रिया से पहले ‘नहीं’ के लिए ‘does not’ लगाते हैं।
  • कर्ता बहुवचन के साथ क्रिया से पहले ‘नहीं’ के लिए ‘do not’ लगाते हैं।
  • इसके बाद हमेशा क्रिया की केवल 1st form ही आती है तथा उसमें कभी भी ‘s’ या ‘es’ नहीं लगाते हैं।
  • जब is, am, are मूल क्रिया के रूप में प्रयोग किये जाते हैं तो Do या Does नहीं आता है। Do या Does तभी आते हैं। जब मुख्य क्रिया कोई और होती है।

Examples:

The hare do not roar.खरगोश दहाड़ते नहीं हैं।
Men do not weep.मनुष्य रोते नहीं हैं।
She does not run.वह नहीं दौड़ती है।
Ram does not go for a walk.राम टहलने नहीं जाता है।
The crow is not white.कौआ सफ़ेद नहीं है।
The sky is not black.आसमान काला नहीं होता है।

Exercise:

1. अशोक मेरा घर नहीं जानता है। 2. मेरा भाई अंग्रेजी नहीं पढाता है। 3. यह लड़का नहीं है। 4. गर्मी में मैं हॉकी खेलता हूँ। 5. वह मुझे नहीं जानता है। 6. वह मुझसे बात नहीं करती है। 7. चन्द्रमा दिन में नहीं निकलता है। 8. तुम समाचार पत्र नहीं पढ़ते हो। 9. मोर गर्मियों में नहीं नाचते हैं। 10. अच्छे लडके गाली नहीं देते हैं।

Present Indefinite Tense-Interrogative Rules

यदि प्रश्नवाचक वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ होता है तो एकवचन कर्ता के पहले Does लगाते हैं। जैसे:

Does the train arrive in time?क्या रेलगाड़ी ठीक समय पर आती है?
Does the bird fly?क्या चिड़िया उड़ती है?

यदि प्रश्नवाचक वाक्य ‘क्या’ से प्रारम्भ होता है तो बहुवचन कर्ता के पहले Do लगाते हैं। जैसे:

Do you go to his house?क्या तुम उसके घर जाते हो?
Do they bathe daily?क्या वे रोज स्नान करते हैं?

यदि बीच में ‘क्या’ शब्द आये तो वाक्य के शुरू में What लगाते हैं और यदि ‘क्या’ शब्द आरम्भ में आये तो ‘क्या’ शब्द की अंग्रेजी नहीं लगाते हैं। जैसे:

When does your brother come?तुम्हारा भाई कब आता है?
Where do you work?तुम कहाँ कार्य करते हो?
What do you read?तुम क्या पढ़ते हो?

Exercise:

1. वह कहाँ जाता है? 2. वे कैसे रहते हैं? 3. तुम कब सोते हो? 4. सुप्रिया कहाँ पढ़ती है? 5. क्या तुम मुझे जानते हो? 6. सुप्रिया कहाँ रहती है? 7. वह कागज़ पर क्या लिखता है? 8. क्या चिड़ियाँ आकाश में उड़ती हैं? 9. वह स्कूल कब जाता है? 10. तुम क्या पढ़ते हो?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here