Present Continuous Tense – Rules, Examples, And Exercise

पहचान:

यदि वाक्य के अंत में रहा है, रहा हूँ, रही हूँ, रहे हैं, आते हैं तो ऐसे वाक्यों में Present Continuous Tense होता है।

Present Continuous Tense-Positive Rules

कर्ता के अनुसार is, am, are में से कोई एक आता है। मुख्य क्रिया में ing लगाते हैं।

Present Continuous Tense के वाक्यों से ज्ञात होता है कि कार्य वर्तमान समय में ही हो रहा है किन्तु पूरा नहीं हुआ है। जैसे:

The carpenter is making a table.बढ़ई मेज बना रहा है।
Sandeep is coming here.संदीप यहाँ आ रहा है।
The horse is running.घोड़ा दौड़ रहा है।
They are playing.वे खेल रहे हैं।

Exercise:

1. सुप्रिया चाय बना रही है। 2. बेबी दूध पी रही है। 3. चिड़िया एक गाना गा रही है। 4. मेरा मित्र कार चला रहा है। 5. तुम रो रहे हो। 6. कुत्ता भौंक रहा है। 7. माली पौधों में पानी दे रहा है। 8. सुप्रिया तालाब में तैर रही है। 9. मैं अंग्रेजी सीख रहा हूँ। 10. हवाई जहाज बम्बई जा रहा है।

Present Continuous Tense-Negative Rules

सम्पूर्ण नियम Present Continuous Tense के साधारण वाक्य वाले लागू होते हैं। केवल नहीं के लिए Is, Am, Are के बाद not लगाते हैं। जैसे:

They are not running.वे नहीं दौड़ रहे हैं।
She is not working.वह कार्य नहीं कर रही है।
I am not crossing the river.मैं नदी पार नहीं कर रहा हूँ।

Exercise:

1. लड़के चाय नहीं बना रहे हैं। 2. वह आम खा रही है। 3. तुम मेरी छड़ी नहीं दे रहे हो। 4. बढ़ई मेज नहीं बना रहा है। 5. मैं रुपया इक्कट्ठा नहीं कर रहा हूँ। 6. वह गुड़िया से नहीं खेल रही है। 7. माली माला नहीं बना रहा है। 8. शिकारी शिकार नहीं कर रहे हैं।

Present Continuous Tense-Interrogative Rules

  • क्या से आरम्भ होने वाले वाक्यों में Is, Am, Are में से कोई एक कर्ता के पहले आता है।
  • तत्पश्चात कर्ता व मुख्य क्रिया में ing लगाते हैं।
  • प्रश्नवाचक शब्द को is, am, are से पूर्व रखते हैं।
  • अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह ( ? ) लगाते हैं। जैसे:
Are you sleeping.क्या तुम सो रहे हो?
Is he going.क्या वह जा रहा है?
When are you going to home.तुम घर कब जा रहे हो?
Why is the child weeping?बच्चा रो रहा है?

Exercise:

1. तुम शोर क्यों मचा रहे हो? 2. क्या सीता पढ़ रही है? 3. क्या वह फल खरीद रहा है? 4. कितने लड़के मुंबई जा रहे हैं? 5. तुम्हे कौन पढ़ा रहा है? 6. बच्चे कैसे चल रहे हैं? 7. सुप्रिया क्यों रो रही है? 8. तुम क्या पी रहे हो?

Important Point-याद रखिये

Present Continuous Tense का प्रयोग निम्नलिखित रूपों में होता है:

1. बोलते समय जब कार्य जारी हो; जैसे:

  • She is singing now.
  • The boys are playing hockey.

2. ऐसे अल्पकालीन कार्य के लिए जो बोलते समय वास्तविक रूप से न हो रहा हो; जैसे:

  • I am reading Julius Caesar.

3. ऐसे कार्य के लिए जिसकी निकट भविष्य में किये जाने की योजना बनाई गयी हो या व्यवस्था की गयी हो; जैसे:

  • I am going to the cinema tonight.
  • My elder brother is arriving tomorrow.
  • Is she inviting you to the feast?

4. ऐसे कार्य को वर्णित करने के लिए जो जारी हो, किन्तु जिसका होना बोलते समय आवश्यक न हो; जैसे:

  • India is exporting onions to the Middle East.
  • We are importing wheat from Australia.
  • What are you writing these days?

5. ऐसे कार्य को व्यक्त करने के लिए जो बार-बार किये जाने के कारण आदत बन गया हो; जैसे:

  • Sita is always asking questions.
  • He is always running me down.

6. सामान्य रूप से निम्नलिखित क्रियाओं का प्रयोग Present Continuous Tense में नहीं होता है:

AgreeDesireLove
AdmireForgetLook
AdoreForgiveLike
AppearFeelOwn
BelongHearOwe
ConsiderHatePrefer
CareHopeSee
ContainKnowRefuse आदि।

उपरोक्त क्रियाओं का प्रयोग Present Indefinite Tense (Simple Present) में होता है। किन्तु अर्थ में परिवर्तन होने पर इनका प्रयोग Present Continuous Tense में हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

All Category